मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेतुसमुद्रम का समर्थन करें-करुणानिधि
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक के मुखिया एम. करुणानिधि ने सेतुसमुद्रम परियोजना के समर्थन में हर गाँव में अभियान शुरू करने के लिए युवाओं का आह्वान किया है।

करुणानिधि ने द्रमुक की युवा इकाई के सम्मेलन में रविवार रात यहाँ आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व में सांप्रदायिक ताकतें धार्मिक भावनाओं को भड़काकर परियोजना के लिए अवरोध खड़ा करने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे गाँव-गाँव जाकर इस परियोजना की मुख्य बिन्दुओं से लोगों को अवगत कराए। उन्होंने कहा कि पार्टी का उनके पुत्र और स्थानीय प्रशासनिक मंत्री एमके स्टालिन में पूरा विश्वास है और इसलिए स्टालिन को युवा इकाई का प्रभार सौंपा गया है।
और भी
चंडीगढ़ में बनेगा ज्ञान संग्रहालय
पुलिस बनाएगी अपराधियों को दोस्त
चोपड़ा समिति ने रिपोर्ट सौंपी
अजीबोगरीब परंपरा
रौबदार पंजाबी सेठ बने नम्र बाबा
लिंगानुपात ने बढ़ाया देह व्यापार