मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चंडीगढ़ में बनेगा ज्ञान संग्रहालय
चंडीगढ़ प्रशासन यहाँ ज्ञान संग्रहालय बनाएगा, जो फ्रांसीसी वास्तुकार ली कूरबुसीर की मूल संरचना योजना पर आधारित होगा।

कूरबुसीर की चार धारणाओं नैतिकविज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, प्रौद्योगिकी पर आधारित होगा। इसमें विचार-विमर्श कक्ष, संगोष्ठी कक्ष, अनुसंधान सुविधाएँ और एक पुस्तकालय सह अनुसंधान केंद्र होगा।

इसमें सभी संबंधित सुविधाओं के साथ एक प्रदर्शनी कक्ष भी होगा।

आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि यह संग्रहालय राजधानी में अन्य तीन प्रमुख स्थलों विधानसभा, सचिवालय और उच्च न्यायालय की इमारतों का मुकाबला करेगा। प्रवक्ता ने कहा कि संग्रहालय का मकसद सूचना संकलन और वितरण होगा।
और भी
पुलिस बनाएगी अपराधियों को दोस्त
चोपड़ा समिति ने रिपोर्ट सौंपी
अजीबोगरीब परंपरा
रौबदार पंजाबी सेठ बने नम्र बाबा
लिंगानुपात ने बढ़ाया देह व्यापार
बनारस की मिट्टी की सुगंध कहीं नहीं