मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पुलिस बनाएगी अपराधियों को दोस्त
बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने के लिए शहर की पुलिस नए-नए फार्मूले अपना रही हैं। इसी के चलते कानपुर पुलिस ने पुराने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को दोस्त बनाने का फैसला किया हैं।

इन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को अगले सप्ताह पुलिस कार्यालय में बुलाने की योजना हैं। इनसे शहर में अपराध कैसे कम किए जाएँ, इस पर विसतार से चर्चा की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद स्वरूप ने बताया कि एक पुरानी कहावत हैं कि लोहा ही लोहे को काटता हैं। इसी को आधार बना कर पुराने हिस्ट्रीशीटरों की अपराध रोकने के लिए मद्द लेने की योजना बनाई हैं।

उन्होंने बताया कि शहर में करीब पाँच हजार पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं, जिनका नाम पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं उन्होंने कहा कि शहर के सभी पुलिस थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सूची बना कर उन्हें दें।
और भी
चोपड़ा समिति ने रिपोर्ट सौंपी
अजीबोगरीब परंपरा
रौबदार पंजाबी सेठ बने नम्र बाबा
लिंगानुपात ने बढ़ाया देह व्यापार
बनारस की मिट्टी की सुगंध कहीं नहीं
रविशंकर के संगीत ने समाँ बाँधा