गुर्जर समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के मुद्दे पर अध्ययन करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा गठित न्यायमूर्ति जसराज चोपड़ा समिति ने सोमवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। चोपड़ा समिति को तय समय सीमा के अनुसार गत शनिवार को ही अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के जयपुर से बाहर होने के कारण ऐसा नहीं हो सका था। 294 पृष्ठ की इस रिपोर्ट पर राज्य मंत्रिमंडल मंगलवार को अपनी बैठक में विचार विमर्श करेगा।
|