मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रविशंकर के संगीत ने मंत्रमुग्ध किया
बीमारी और दुर्बलता के बाद भी विश्व प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर की सितार के तारों पर तैरती अँगुलियों के जादू से यहाँ का संगीतप्रेमी जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।

87 वर्षीय सितार वादक ने उपस्थित जनसमूह को बताया कि बीमारी के बाद वे कमजोर हो गए हैं इसीलिए उन्होंने श्रोताओं से कहा कि वे उनका साथ दें।

उन्होंने कहा मैं पूरे साल बीमार रहा। मैंने पूरी कोशिश की है कि मैं अपनी आज की प्रस्तुति से आपको संतुष्ट कर सकूँ, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूँ कि मैं बहुत कमजोर हो चुका हूँ।

पंडित रविशंकर ने कार्यक्रम की शुरुआत राग हमीर के साथ की तथा दो घंटे की अपनी प्रस्तुति में राग तिलकश्याम और रंगीला पीलू प्रस्तुत किया। सितार वादक पिता और बेटी अनुष्का ने एक-दूसरे की प्रस्तुति को पूर्णता प्रदान की।
और भी
मणिपुर में विस्फोट, सात मरे
भूस्खलन में दो सैनिकों की मौत
संप्रग सरकार कमजोर-शत्रुघ्न
तेलुगू हास्य अभिनेता गिनीज बुक में
दंतेवाड़ा जेल से 299 कैदी फरार
गाय और सांड का अद्‍भुत विवाह