मणिपुर में इंफाल ईस्ट जिले के पोराबी में रविवार शाम शक्तिशाली बम विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 25 अन्य जख्मी हो गए।
पुलिस ने शुरुआती रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बम सड़क किनारे रखा गया था। बम विस्फोट शाम पाँच बजकर 45 मिनट पर हुआ। जिस समय बम विस्फोट हुआ उस समय वहाँ से एक यात्री बस गुजर रही थी।
|