लद्दाख क्षेत्र के तिरतुक सेक्टर में हुए एक भूस्खलन में दो सैन्यकर्मी मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि गत रात लेह जिले में तिरतुक पुलिस चौकी से 10 किमी दूर थांग में भूस्खलन की बड़ी घटना में एक मंदिर एक पुल और दो सैन्य चौकियाँ नष्ट हो गईं।
दो सैन्यकर्मी चेक पोस्ट के ढहने से घटनास्थल पर ही मारे गए और एक अन्य सैनिक सहित पाँच नेपाली कुली घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में पुल के साथ लगा सेना का बंकर एक मंदिर एक निजी कार और एक नागरिक गैरेज पूरी तरह से नष्ट हो गए।
|