मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
संप्रग सरकार कमजोर-शत्रुघ्न
महत्वपूर्ण मुद्दों पर कमजोर और अनिश्चित होने के लिए संप्रग सरकार की आलोचना करते हुए सिनेस्टार और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को कहा कि ऐसा लगता है कि मनमोहन सरकार भगवा दल को सत्ता से दूर रखने के एक सूत्री एजेंडे पर ही चल रही है।

सिन्हा ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संप्रग सरकार लोगों के लिए एक फ्लॉप फिल्म की तरह है। ऐसी सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है जो कमजोर और भ्रमित हो।

राजनीतिक टिप्पणियों के साथ-साथ बॉलीवुड डायलाग का सहारा लेते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि संप्रग सरकार वाम दलों की धुनों पर नाच रही है।

शॉटगन उपनाम से मशहूर सिन्हा ने दावा किया कि भाजपा के पक्ष में आने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे लालकृष्ण आडवाणी का प्रधानमंत्री की कुर्सी तक का सफर शुरू करेंगे। (भाषा)
और भी
तेलुगू हास्य अभिनेता गिनीज बुक में
दंतेवाड़ा जेल से 299 कैदी फरार
गाय और सांड का अद्‍भुत विवाह
माउंट आबू में पारा शून्य से तीन डिग्री नीचे
धरोहर बनने चली माथेरान गिरि रेल
घर बैठे मिलेगी वैद्यजी की सलाह