राजस्थान में बीकानेर जिले के नापासर गांव में कल रात्रि गाय और सांड का अद्भुत विवाह हुआ।
धर्मालुओं की नगरी नापासर के गोपाल राम साटिया ने अपनी गाय का विवाह पूरे रीति-रिवाज से धूमधाम से किया।
समारोह में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। विवाह के निमत्रंण पत्र भी छपवाए गए। भव्य बरात निकाली गई। विवाह भोज भी हुआ।
विवाह संस्कार पूरा होने पर लोक कलाकार गवरी देवी ने लोकगीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में मुम्बई से आई नृतकियों ने नृत्य किया।
|