राजस्थान के एक मात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंटआबू की वादियों में कड़ाके की ठंड पड़ने से यहाँ लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज तड़के न्यनूतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क जाने से पारा जमाव बिंदू से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यहाँ बीती रात सर्दी के इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। लोगों की दिनचर्या दिन चढ़ने के बाद ही आरंभ हुई। व्यापारिक प्रतिष्ठान भी देरी से खुले।
तीखी सर्दी के चलते घरों के बाहर खड़े वाहनों की छतों, पेड़ पौधों के पत्तों, खुले मैदानों और उद्यानों में घास पर सवेरे बर्फ जमी दिखाई दी।
ग्रामीण इलाकों में भी सर्दी के प्रकोप से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में खड़ी फसल पर पाला पड़ने से काश्तकारों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा हैं।
|