मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चीन से बनकर आए मोदी के मुखौटे
गुजरात में इन दिनों मोदी के मुखौटों की धूम है। मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में मौजूद भीड़ के बीच मोदी का मुखौटा पहने लोगों को देखा जा सकता है।

चुनावी रणनीति के तहत जहाँ कहीं मोदी की रैली होती है, मुखौटाधारी कार्यकर्ता मोदी की मौजूदगी दर्ज कराने पहुँच जाते हैं। गुजरात चुनाव का परिणाम चाहे जो भी हो, लेकिन इसे मोदी के मुखौटों के लिए जरूर याद किया जाएगा।

देश में ऐसी पहली बार हो रहा है जब कोई उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देने के लिए खुद के मुखौटों का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में यह जिज्ञासा स्वाभाविक है कि आखिर मुखौटे का विचार किसने सुझाया।

जानकारों के मुताबकि यह आइडिया विज्ञापन एजेंसी चलाने वाले ग्राफिक डिजाइनर मनीष भराड़िया का था। भराड़िया ने ही भाजपा के लिए 'जीतेगा गुजरात' का नारा दिया। मुखौटों का निर्माण खिलौने बनाने वाली एक अमेरिकी कंपनी ने चीन स्थित अपनी फैक्टरी में किया। (नईदुनिया)
और भी
दूल्हे के 'सेहरे' से मौर गायब हुए
ओम शांति ओम कश्मीर में फ्लॉप
महिला प्रतिनिधियों को स्नातक की उपाधि
प्रो. मोहंती को बीजू पटनायक पुरस्कार
पटकथा लेखक नबेन्दु घोष का निधन
'झलक दिखला जा' में प्राची विजयी