जयपुर में एक गैर सरकारी संगठन द हंगर प्रोजेक्ट के तहत आगाज फाउंडेशन की ओर से चालू सत्र में कार्यशालाओं में प्रशिक्षण के बाद 71 महिला जनप्रतिनिधियों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई है।
द हंगर प्रोजेक्ट भारत में महिला नेतृत्व पर काम करने वाली एक संस्था है, जो महिला नेतृत्व की कार्यशाओं के माध्यम से महिला जनप्रतिनिधियों की कुशलता को बढ़ाने का काम कर रही है।
वर्तमान में देशभर में आगाज की सात अकादमियाँ काम कर रही है और तीन प्रारंभ होने जा रही है। यह अकादमियाँ सहशिक्षण की प्रक्रियाओं पर आधारित विभिन्न पाठ्यक्रमों और गतिविधियों का संचालन करती है।
इनके द्वारा संचालित बेसिक कोर्स की अवधि एक वर्ष है और इसमे प्रवेश लेने वाली महिला जनप्रतिनिधि को कार्स पूरा करने पर स्नातक प्रमाण पत्र दिए जाते हैं। इस वर्ष 2007 बैच में 71 महिला जनप्रतिनिधियों को यह प्रमाण पत्र दिए गए।
|