लोकप्रिय टेलीविजन कलाकार प्राची देसाई ने शनिवार रात यहाँ सेलीब्रेटी डांस शो 'झलक दिखला जा' का खिताब जीत लिया।
सोनी टीवी पर आयोजित इस कार्यक्रम के फाइनल में 18 वर्षीय प्राची ने संध्या मृदुल और जय भंसाली को हराया।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने विजेता के नाम की घोषणा की। इस कार्यक्रम में अक्षय के अलावा फिल्म वेलकम की हिरोइन कैटरीना कैफ भी मौजूद थी।
इन प्रतियोगियों में जय सबसे पहले खिताबी मुकाबले से बाहर हुए। गौरतलब है कि प्राची एक महीने पहले इस शो से बाहर हो गई थी, लेकिन उन्हें वाइल्ड कार्ड इंट्री के बाद शो में फिर प्रवेश मिला था।
|