बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के तीन कार्यकर्ताओं की 13 दिसंबर को गिरफ्तारी के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत रामरहीम सिंह की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
सिरसा के पुलिस अधीक्षक विकास अरोड़ा ने शनिवार को कहा कि सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की सुरक्षा पंजाब के फगवाड़ा में हुई गिरफ्तारी के मद्देनजर बढ़ा दी गई है।
सिखों के गुरु गोविंदसिंह जैसी पोशाक पहनकर कथित तौर पर सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के कारण पंजाब और हरियाणा में मचे बवाल के बाद से ही डेरा प्रमुख को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।
उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक भरतसिंह के नेतृत्व में सिरसा पुलिस का एक दल गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों से पूछताछ करने के लिए फगवाड़ा रवाना किया गया है ताकि उनकी योजना के बारे में और जानकारी हासिल की जा सके।
परमिंदरसिंह जोरावरसिंह और गुरविंदरसिंह को पंजाब पुलिस ने तीन दिसंबर को भारी मात्रा में आरडीएक्स और अन्य सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया।
|