मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
समाज को बाँट रही है भाजपा-सोनिया
गुजरात के बाद अब चुनाव का सामना करने वाले हिमाचल प्रदेश में अपना ध्यान केंद्रित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह समाज को धार्मिक आधार पर बाँट रही है।

यहाँ एक चुनावी रैली में सोनिया ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का भगवा पार्टी का विरोध मौलिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जहाँ हमेशा समाज को जोड़ने के लिए काम किया है जबकि भाजपा का लक्ष्य समाज को धार्मिक आधार पर बाँटना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक जनसभा में कहा उनकी राजनीति एक समुदाय को दूसरे से भिड़ाने पर आधारित है। इस जनसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्रसिंह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष विप्लव ठाकुर और ऊना जिले से पार्टी उम्मीदवार शामिल थे।

देश और हिमाचल प्रदेश के विकास में कांग्रेस के योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने लोगों से कांग्रेस को समर्थन देकर इस काम को और आगे बढ़ाने में मदद करने का अनुरोध किया।

सोनिया ने कहा स्वतंत्रता से पहले देश को हर छोटी चीज आयात करनी पड़ती थी। कांग्रेस के नेतृत्व में हम आर्थिक विकास के पथ पर आगे बढ़े और आज लगभग हर चीज देश में बनाई जा रही है।

महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गाँधी और राजीव गाँधी द्वारा की गई देश सेवा का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र की मौजूदा संप्रग सरकार भारत को समृद्ध देश बनाने के उनके सपने को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

हिमाचल में अपनी एकमात्र चुनावी रैली में राज्य के सैनिकों द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान की भी सराहना की। हिमाचल में कांग्रेस हमेशा गरीबों और पिछड़ों के कल्याण और विकास के लिए खड़ी हुई है। उन्होंने मतदाताओं से अनुरोध किया कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए वे एक बार फिर कांग्रेस को सत्ता सौंपी।
और भी
शीला सरकार के नौ साल
राहुल गाँधी ने पेश की सहृदयता की मिसाल
खरगोन और साँवेर में भाजपा को झटका
चुनावी चूल्हे पर चढ़ी चावल की हांडी
क्रिकेट देखना पसंद करते हैं जाकिर हुसैन
अभिनेत्री को एसएमएस से धमकी