मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आरोप सिद्ध हुए बिना कार्यवाही नहीं-शर्मा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश चंद्र शर्मा ने कहा है कि कार्यकताओं पर आरोप सिद्व हुए बिना उनके खिलाफ कार्रवाही नहीं की जा सकती।

डॉ. शर्मा ने शुक्रवार को यहाँ पिंक सिटी प्रेस क्लब में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि आरोप लगाने मात्र से ही कार्यवाही नहीं की जा सकती ऐसा करना न्याय के अनुकूल भी नहीं है।

पार्टी सामान्यत अनुशासन सम्बधी मामलों में ही कार्यवाही कर सकती है। पार्टीं वैधानिक मंच नहीं होने के कारण कार्यवाही करने का हक नहीं है। ऐसे आरोप पर कार्रवाई कानून या जनता ही कर सकती है।

डॉ. शर्मा से जब पूछा गया कि आरोप लगने वालों को नैतिक आधार पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए उन्होंने कहा कि नैतिक आधार पर इस्तीफे लेने से पहले इन आरोपों की नैतिकता सिद्ध होनी चाहिए।

जब आरोप ही नैतिक नहीं है तो इस्तीफा कैसा। वैसे भी आरोप लगाने वाले पृष्ठभूमि में हैं। पार्टी में अनुशासनहीनता व असंतुष्ट गतिविधियों से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें सहमति व असहमति का इजहार होता है। जिसमें सहमति व असहमति का इजहार नहीं हो उसे में पार्टी नहीं मानता।
और भी
भारत की आत्मा हैं राम-शंकराचार्य
महिला रिमांड होम की जाँच के आदेश
युवती का सामूहिक बलात्कार
नंदीग्राम मामले में सीबीआई की पूछताछ
मुंबई में इमारत गिरी, पाँच मरे
माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर