मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
युवती का सामूहिक बलात्कार
जयपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने गुरुवार को एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर उसे जबरदस्ती नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कारी बाद में युवती को आबादी वाले स्थान पर छोड़कर भाग गए।

पुलिस ने नामजद तीनों अभियुक्तों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने युवती की ओर से दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि दुर्गेश ने अपने साथ काम करने वाली बीस वर्षीय युवती को सोडाला में उस समय जबरदस्त कार में बैठा लिया जब वह अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। कार की पिछली सीट पर पहले से ही दो युवक बैठे थे।

रिपोर्ट के अनुसार तीनों युवकों ने हरमाडा गाँव में युवती को जबरन नशीला पदार्थ पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी के बाद तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया और सोडाला में वापस छोड़कर भाग गए। एक निजी कम्पनी में कार्यरत पीड़िता ने अपनी सहेली को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर दुर्गेश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ के बाद उसके साथियों आदर्श और लवली को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों अभियुक्त एक निजी मोबाइल कम्पनी हैंडीडाफाट्रस व ट्रेवल व्यवसाय से जुडे़ हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार युवती ने अभियुक्तों पर उसका पर्स जिसमें करीब तेरह हजार रुए थे, छीन कर ले जाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376 व 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर दुर्गेश, आदर्श और लवली को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कार जब्त की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवा लिया है। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है।
और भी
नंदीग्राम मामले में सीबीआई की पूछताछ
मुंबई में इमारत गिरी, पाँच मरे
माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर
मुठभेड़ में आठ अपराधी मार गिराए
ज्योति की याचिका खारिज
उपभोक्ता फोरम से मिला छात्रों को न्याय