मुंबई के बोरीवली इलाके में एक इमारत गिरने से पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए। घटना के समय एक मंजिली इमारत में मरम्मत का काम चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि उत्तर पश्चिम उपनगर के शिमपोली क्षेत्र में यह इमारत स्थित थी। उसकी जर्जर स्थिति के कारण उसमें रहने वाले अधिकतर लोग उसे छोड़ कर चले गए थे। भवन में रहने वाले अधिकतर लोग मजदूर थे। घायलों में अधिकतर मजदूर हैं, जो इमारत में मरम्मत का काम कर रहे थे। इस बीच अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राहत काम पूरा हो गया है और मलबे को हटाया जा रहा है।
|