मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर
राजस्थान के पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू की वादियों में शुक्रवातड़कन्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से का पारा जमाव बिंदु पर पहुँच गया।

उत्तरी भारत में हुए हिमपात की वजह से ठंडी हवाओं ने यहाँ लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ठंड के कारण स्थानीय नागरिकों व यहाँ आने वाले देसी-विदेशी सैलानियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

लोग दिन चढ़ने तक घरों व होटलों में रजाइयों में ही दुबके रहे। लोगों की दिनचर्या और व्यापारिक गतिविधियाँ भी देरी से आरंभ हुई। वाहनों की छतों, खेतों और उद्यानों में भी बर्फ की सफेद चादर जमी देखी गई।

यहाँ अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में आसमान साफ रहने से धूप तो खिली, किंतु ठंडी हवाओं के चलते रहने से धूप का असर फीका रहा।
और भी
मुठभेड़ में आठ अपराधी मार गिराए
ज्योति की याचिका खारिज
उपभोक्ता फोरम से मिला छात्रों को न्याय
चारा घोटाले में 23 दोषियों को सजा
पंजाब में मिनी बस ट्रेन से टकराई, 17 मरे
आदमी ने कुत्ते को काटा