मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुठभेड़ में आठ अपराधी मार गिराए
बिहार के खगड़िया जिले के कटरिया टोला दियारा क्षेत्र में पुलिस ने सत्तन चौधरी सहित गिरोह के आठ कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ में शुक्रवार को मार गिराया।

कोशी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शहाब अख्तर ने बताया कि खग‍ड़िया-सहरसा जिले की सीमा पर कोपड़िया और सरसेवा पंचायत के बीच धमारा के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में सत्तन चौधरी सहित उसके गिरोह के आठ सदस्य मारे गए।

अख्तर ने बताया कि पुलिस के साथ हुई इस मुठभेड़ में गिरोह का सरगना सत्तन चौधरी, उसका समधी भूप चौधरी, सरसेवा पंचायत का मुखिया विजय यादव, कुख्यात शूटर राजो चौधरी, इसराइल मियाँ, फिरोज मियाँ, नरेश चौधरी और विनय गौर शामिल हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया कि कल आधी रात में शुरू हुई यह मुठभेड़ नौ घंटे तक चली और इस दौरान दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलियाँ चलाई गईं। इस मुठभेड़ में विशेष कार्य बल और जिला पुलिस की टीम शामिल थी। पुलिस ने इस गिरोह के पास से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए।
और भी
ज्योति की याचिका खारिज
उपभोक्ता फोरम से मिला छात्रों को न्याय
चारा घोटाले में 23 दोषियों को सजा
पंजाब में मिनी बस ट्रेन से टकराई, 17 मरे
आदमी ने कुत्ते को काटा
डेरा प्रमुख की हत्या का षड्यंत्र विफल