मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
चारा घोटाले में 23 दोषियों को सजा
राँची राजकोष से फर्जी तौर पर 27.32 करोड़ रुपए निकालने से जुड़े चारा घोटाला मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने पशुपालन विभाग के तीन वरिष्ठ अधिकारियों समेत 23 आरोपियों को गुरुवार को तीन से छह साल कैद तक की सजा सुनाई।

न्यायाधीश जेकेएन तिवारी ने एएचडी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक जे. भेंगराज एएचडी के पूर्व अधिकारी यूके यादव और बीबी यादव और 14 आपूर्तिकर्ताओं को छह साल कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने इन दोषियों पर 1.35 से लेकर 1.80 लाख रुपए तक का जुर्माना भी लगाया। न्यायाधीश के मुताबिक जुर्माना न भरने पर उन्हें छह और महीने की सजा काटनी होगी। छह अन्य आपूर्तिकर्ताओं को तीन साल सश्रम कारावास और 50 हजार से 1.35 लाख रुपए तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई।

अदालत ने दोषी ओपी गुप्ता की सजा की मियाद नहीं सुनाई जो दो साल पहले जेल में मर गया था। शेष बचे आठ दोषियों को कल सजा सुनायी जाएगी।
और भी
पंजाब में मिनी बस ट्रेन से टकराई
आदमी ने कुत्ते को काटा
डेरा प्रमुख की हत्या का षड्यंत्र विफल
बहनों ने दिलाई दूषित पानी से निजात
रॉड्रिग्ज को सम्मान
प्रियंका को ‍हॉलीवुड से प्रस्ताव