मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डेरा प्रमुख की हत्या का षड्यंत्र विफल
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के परिसर पर हमले की योजना बनाने वाले बब्बर खालसा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।

कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश अग्रवाल ने बताया कि आतंकियों की पहचान गुरिंदरसिंह, परमिंदरसिंह उर्फ बबलू और जोरावरसिंह के रूप में की गई है।

ये सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के डेरों पर हमला करने की साजिश रच रहे थे। इनके कब्जे से तीन बम, सात किलो से अधिक आरडीएक्स, दो डेटोनेटर, 12 बोर के 20 कारतूस, 32 बोर के तीन राइफल आदि विस्फोटक बरामद किए गए।

गुरिंदरसिंह को फगवाड़ा नकोदर रोड पर लगाए एक नाके से गिरफ्तार किया गया। उनका एक साथी जगजीतसिंह भाग निकला।
और भी
बहनों ने दिलाई दूषित पानी से निजात
रॉड्रिग्ज को सम्मान
प्रियंका को ‍हॉलीवुड से प्रस्ताव
धसने लगे गंगा के घाट
अभिनेत्री पर आपराधिक मामला दर्ज
रजनीकांत पर एनीमेशन फिल्म