एक फाइनेंसर की शिकायत पर अभिनेत्री सुमन नेगी सहित चार लोगों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का आपराधिक मामला पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपियों पर फाइनेंसर के नौ लाख रुपए हड़पने का आरोप है। आरोपियों में एक फिल्म निदेशक भी है।
पुलिस के अनुसार अदालत के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मेरठ की अभिनेत्री सुमन नेगी, निदेशक भूपेन्द्र, एसयू सैयद व कोरुल के विरुद्ध धारा 406, 420 व 506 भादसं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है।
फाइनेंसर राजवीरसिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अभिनेत्री सुमन को फिल्म 'क्या अब आया न मजा' व 'रायगढ़ की महंती' के लिए उसकी ओर से फाइनेंस किया गया था और नौ लाख रुपए 2006 को दिए गए।
लेकिनरुपए हड़पने के बाद फिल्मों का निर्माण बीच में ही छोड़ दिया गया, धन लौटाने से आरोपियों ने मना कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फाइनेंसर ने न्यायालय से गुहार लगाई तथा अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच आरम्भ कर दी है।
|