छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के विसरामपुर पुलिस थाने में नक्सलियों के हमले में अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजिंदर कुमार विज ने बताया बुधवार रात चार वाहनों में सवार होकर 50 से अधिक नक्सली विसरामपुर पुलिस थाने आए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने बारूदी सुरंग से कई धमाके किए।
उन्होंने बताया कि इस घटना में एक सहायक उप निरीक्षक तथा दो कांस्टेबल मारे गए। हमले में एक अन्य कांस्टेबल बुरी तरह जख्मी हो गया।
|