मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कर्नाटक में जदएस में दरार
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी के कथित निरकुंश रवैये के चलते कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री एमपी प्रकाश ने 12 विधायकों के साथ जद एस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

प्रकाश ने कहा कि वे अगले कुछ दिनों में भविष्य की रणनीति पर विचार करेंगे। इस दौरान आठ पूर्व विधायक मौजूद थे जबकि संतोष लाड़ और रविकान्त पाटिल ने उनके इस कदम को अपना समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ दिन भर चली बैठक के बाद लिया और सभी सदस्यों ने उनके हर फैसले को मानने पर सहमति व्यक्त की है।

प्रकाश ने दूसरी पार्टी बनाने की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास बहुत से विकल्प है और कोई भी अंतिम निर्णय लेने के लिए वरिष्ठ नेताओं की एक समिति बनाई जाएगी।
और भी
लिट्टे से विशेष खतरा नहीं-सेना
उत्तरप्रदेश में पूर्व विधायक की हत्या
जंगल और पहाड़ के बीच कोरवा परेशान
कीठम पक्षी विहार विदेशी परिंदों से गुलजार
बर्फबारी से हजारों यात्री जम्मू में फँसे
अब समझ में आया बच्चू...