मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तीस सालों से दे रहे हैं परीक्षा
उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद जिले के फूलपुर विकास खंड के परिषदीय उच्च प्राथमिकी विद्यालय बादलपुर का एक शिक्षक पिछले 30 सालों में 47 विषयों की परीक्षाएँ उत्तीर्ण कर परीक्षा फोंबिया के शिकार छात्रों के लिए मिसाल साबित हो रहा है।

यह अध्यापक बच्चों को न केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने के हुनर सिखाता है, बल्कि खुद भी प्रतिवर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में बैठता है। ऐसा वह पिछले तीस सालों से कर रहे हैं।

सहायक अध्यापक रामलखन यादव अब तक माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तरप्रदेश द्वारा संचालित होने वाली हाईस्कूल की परीक्षा 17 विषयों में एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा 30 विषयों से उत्तीर्ण कर चुकहैं। उसका इरादा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने का है।

सोराँव तहसील के मदनपुरा गाँव के रहने वाले रामलखन यादव ने वर्ष 1973 में पहली बार कला वर्ग से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षक प्रशिक्षण लिया और अध्यापन के क्षेत्र में आए।

उसके बाद वर्ष 1988 से विभागीय अधिकारियों से अनुमति लेकर वह हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में शामिल हो रहे हैं। पचास वर्षीय यादव अगले साल हाईस्कूल की परीक्षा में मानव विज्ञान एवं रक्षा अध्ययन विषय की परीक्षा देंगे।
और भी
गोमती नदी से मिली दुर्लभ मूर्ति
सड़क हादसे में पाँच श्रद्धालुओं की मौत
आदिवासी दो वक्त की रोटी के मोहताज
हिजबुल के आतंकवादी का समर्पण
डॉ. योगीराज को 'फेमा' का डोज भी
क्रिकेटरों से करेगी पूछताछ मुंबई पुलिस