मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > प्रादेशिक
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बसपा ने दो, सपा ने एक सीट जीती
उत्तरप्रदेश विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में अभी तक आए दो चुनाव परिणामों में रामपुर की स्वार टांडा सीट पर बसपा तथा प्रतिष्ठापूर्ण गुन्नौर सीट पर सपा ने जीत हासिल की है।

सपा मुखिया मुलायमसिंह यादव द्वारा खाली की गई बदायूँ जिले की गुन्नौर विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के दीपक यादव को 13 हजार 500 मतों से पराजित कर मुलायमसिंह की प्रतिष्ठा बरकरार रखी है।

यह सीट मुलायम के दो सीटों पर चुनाव जीतने के बाद गुन्नौर सीट छोड़ने से खाली हुई थी। रामपुर के स्वार टांडा सीट पर बसपा प्रत्याशी काजिम अली खान उर्फ नावेद मियाँ ने भाजपा प्रत्याशी शिव बहादुर सक्सेना को 49 हजार 200 मतों के भारी अंतर से हरा दिया।

फर्रुखाबाद क्षेत्र के उपचुनाव में बसपा उम्मीदवार स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनंत कुमार मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के उम्मीदवार कांग्रेस के उम्मीदवार विजयसिंह को 15500 से अधिक मतों से पराजित किया। यह सीट बसपा ने सपा से छीनी है।
और भी
विस्थापितों के लिए करोड़ों मंजूर
सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत
नक्सलियों ने मजदूर की हत्या की
शत्रुघ्न ने किया संजू, सलमान का बचाव
कर्नाटक एक्सप्रेस में बम की अफवाह
दलित-मुस्लिम सघंर्ष में 20 घायल