जम्मू-कश्मीर के लेह जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि चुशुल क्षेत्र के तांचे में मंगलवार को एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
घायलों में से चार को लेह के सोनम नुरबू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
|