मुख्य पृष्ठ  खबर-संसार  समाचार  प्रादेशिक
 
घुसपैठ की कोशिश नाकाम जवान शहीद
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों की घुसपैठ के एक प्रयास को विफल कर दिया। इस कार्रवाई में सेना का एक जवान शहीद हो गया जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उग्रवाद से जुड़ी एक अन्य घटना में 165 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद किया।

उन्होंने कहा कि उग्रवादी कुपवाड़ा जिले में सोनापांदी इलाके में कुमकरी गुलाब चौकी के निकट घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे जिसे नियंत्रण रेखा के निकट तैनात जवानों ने विफल कर दिया।

उग्रवादियों से आत्मसमर्पण के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरु कर दी। जवाबी गोलीबारी की घटना में एक सैनिक शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

प्रवक्ता ने कहा कि उग्रवादियों की ओर से हताहतों के बारे में अभी तत्काल पता नहीं चला है क्योंकि मुठभेड़ जारी है। उन्होंने कहा कि उग्रवादियों को भागने से रोकने के लिए पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गयी है।

कुपवाड़ा जिले में ही एक अन्य मुठभेड़ हंदवाड़ा इलाके में हुई। वहाँ पर मंगलवार की दोपहर सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।

हंदवाड़ा के लिए पुलिस अधीक्षक हसीब मुगल ने बताया कि यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब राष्ट्रीय रायफल्स और पुलिस के एक संयुक्त तलाशी दल ने उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर एक घर पर छापा मारा। मुगल घटना पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उग्रवादियों की संख्या के बारे में पता नहीं चला है।
और भी
बसपा होगा सबसे ताकतवर दल
बलात्कारी जवान गिरफ्तार
सातवें चरण में 45 प्रतिशत मतदान
बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष
पुलिस ने 2 बारूदी सुरंगो को निष्क्रिय किया
अब नक्सलवाद से लड़ेगी बालिकाएँ