राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » संप्रग ने देश की साख गिराई-राजनाथ (Rajnath Singh BJP President UPA Government)
Feedback Print Bookmark and Share
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह ने कहा है कि केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की साख को गिराया है। चीन बार-बार अरुणाचलप्रदेश पर दावा कर रहा है, लेकिन सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध भी नहीं दर्ज करा पा रही है।

सिंह ने झारखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करने के बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर के हुर्रियत नेता चीन के हस्तक्षेप की माँग कर रहे हैं तथा भारत को अपना रणनीतिक साझेदार मानने वाला अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच चीन को भूमिका निभाने की बात कह रहा है, लेकिन भारत-पाक के बीच तीसरे देश का हस्तक्षेप बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

सिंह ने कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि देश आजाद के बाद लगभग 52 वर्षों तक कांग्रेस ने देश पर राज किया, लेकिन सौ करोड़ से अधिक आबादी वाला भारत आज भी गरीब देशों की श्रेणी में खड़ा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण देश में महँगाई बढ़ी है और इसके लिए कांग्रेस पूरी तरह दोषी है।

भाजपा सोमवार को संसद के सत्र में झारखंड के चार हजार करोड़ रुपए की लूट का मामला उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस लूट के लिए केवल मधु कोड़ा दोषी नहीं हैं, बल्कि कोड़ा सरकार के समय कौन-कौन लोग स्विटजरलैंड गए, इसकी भी जाँच होना चाहिए और इसमें कांग्रेस के लोग भी फँस सकते हैं। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें