जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा ने शनिवार को कहा कि राज्य में करीब 700 आतंकवादी सक्रिय हैं और घुसपैठ कर रहे दहशतगर्दों को पाकिस्तान से धन तथा अन्य मदद मिल रही है।
खोड़ा ने कहा कि राज्य में विभिन्न संगठनों के करीब 700 आतंकवादी सक्रिय हैं। इनमें वे आतंकवादी भी शामिल हो सकते हैं, जो पूर्व में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान पर घुसपैठियों को धन और हथियार देकर मदद करने का आरोप भी लगाया।
अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास से घुसपैठ की कोशिशों में बढ़ोतरी होने के बारे में पूछे जाने पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हाल के वर्षों में ऐसी कोशिशों में कमी आई है और ज्यादातर प्रयासों को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया है। (भाषा)