उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि क्षेत्र में स्थिरता तथा सुरक्षा के लिए भारत और चीन के बीच एक-दूसरे की चिंताओं को लेकर ‘परस्पर संवेदनशीलता’ होना जरूरी है।
अंसारी ने कहा कि पिछले छह दशक के दौरान भारत तथा चीन ने अंतरदेशीय संबंधों के लिए शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पाँच सिद्धांतों पर सहमति दिखाई है, लेकिन दोनों मुल्कों के आपसी रिश्ते इन सिद्धांतों की कसौटी पर हमेशा खरे नहीं उतर सके हैं।
उन्होंने कहा कि परस्पर साझे वाले क्षेत्रों और उनके आसपास के इलाकों में स्थायित्व, सुरक्षा तथा सम्पन्नता को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली और चीन के बीच सक्रिय साझीदारी और परस्पर संवेदनशीलता होना बेहद जरूरी है।
उपराष्ट्रपति ने ‘इमर्जिंग चाइना : प्रॉस्पेक्ट्स फॉर पार्टनरशिप इन एशिया’ विषय पर आयोजित गोष्ठी में ये बातें कहीं।