राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » पाक सीमा में आतंकियों का जमावड़ा (BSF Border Security Force Pakistan Terrorist)
Feedback Print Bookmark and Share
 
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक रमन श्रीवास्तव ने कहा है कि भारत से लगती पाकिस्तान की सीमा में भारी संख्या में आतंकवादियों का जमावड़ा हो गया है।

श्रीवास्तव ने राजस्थान के जैसलमेर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की कई अग्रिम चौकियों का दौरा करने के बाद तनोट सीमा चौकी पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि बर्फ गिरने से पूर्व लॉन्चिंग पेडों पर ये आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने का जोरदार प्रयास कर रहे हैं।

गौरतलब है कि चार दिन पूर्व जम्मू सीमा पर जिस आईडी ब्लास्ट में बल के उपमहानिरीक्षक शहीद हुए थे, वह आईडी पाकिस्तान की सीमा से लाकर आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में लगाई थी।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सीमा के सामने सीमा पार भारी संख्या में आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने के लिए पेडों पर लॉन्चिंग एकत्रित करके रखा हुआ है। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें