राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » बाबा रामदेव की मदद लेंगे जेठमलानी
Feedback Print Bookmark and Share
 
प्रसिद्ध अधिवक्ता राम जेठमलानी ने कहा है कि वह काले धन के खिलाफ अभियान में योग गुरु बाबा रामदेव की मदद लेंगे। जेठमलानी उच्चतम न्यायालय में विदेशी बैंकों में जमा काले धन को वापस मँगाने का मुद्दा उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कई प्रमुख नागरिक उनके इस अभियान के साथ जुड़े हैं और अब वह इस मसले पर बाबा रामदेव से संपर्क करने जा रहे हैं। रामदेव भी स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा धन को वापस लाने का मुद्दा उठा चुके हैं।

जेठमलानी ने कहा कि इसलिए मैं इस मसले पर बाबा रामदेव की मदद लेने जा रहा हूँ। उनकी इस मसले में सही और गंभीर रुचि है। उनके सहयोग और आशीर्वाद से हम इस अभियान को जनांदोलन बनाने में कामयाब होंगे।

वरिष्ठ वकील का मानना था कि सरकार इस मामले में गंभीरता से प्रयास नहीं कर रही है। साथ ही वह इस मामले में देरी कर रही है। इस मौके पर भाजपा नेता मदनलाल खुराना भी मौजूद थे।

जेठमलानी ने कहा कि वह खुराना के साथ 14 नवंबर को हरिद्वार में बाबा रामदेव से मुलाकात करेंगे तथा राष्ट्रव्यापी अभियान की रूपरेखा तैयार करेंगे। दोनों ने आरोप लगाया कि सरकार कालेधन की समस्या से निपटने में असफल रही है। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें