राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » कांग्रेस की कृतघ्नता पर बरसे अमर (Samajwadi Party)
Feedback Print Bookmark and Share
 
समाजवादी पार्टी के महासचिव अमरसिंह ने शनिवार को उत्तरप्रदेश में फिरोजाबाद लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रमुख मुलायमसिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल के खिलाफ ‘कृतघ्न’ कांग्रेस को अपना उम्मीदवार खड़ा करने पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि सपा ने अमेठी और रायबरेली में अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था।

सपा नेता ने कांग्रेस को एक कृतघ्न संगठन करार देते हुए कहा कि जब परमाणु मुद्दे पर वामपंथी दल केंद्र में कांग्रेस सरकार को छोड़कर चले गए थे तो हमने ही समर्थन देकर बचाया था, लेकिन उसके बदले हमें अपने दोस्ताना कार्य के लिए क्या मिला।

सपा नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को निशाना बनाते हुए एक फिल्मी गाना सुनाया जिसमें यह संकेत दिया गया था कि उनके द्वारा वफादारी प्रदर्शित किए जाने के बावजूद बदले में अंत में उन्हें धोखा ही मिला।

अमरसिंह ने आरएलडी प्रमुख अजितसिंह के निवास पर प्रश्नों का उत्तर देते हुए अजितसिंह की इस बात के लिए सराहना की कि उनकी पार्टी ने फिरोजाबाद लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रमुख मुलायमसिंह यादव की पुत्रवधू डिंपल का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस को आवश्यकता थी तो उनकी पार्टी ने कांग्रेस का समर्थन किया था और जब का काम पूरा हो गया तो वह (कांग्रेस) पहचानती भी नहीं है। (वार्ता)
संबंधित जानकारी खोजें