राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » विदेशी पत्रकार नहीं जा सकेंगे अरुणाचल (Dalai Lama Arunachal Pradesh visit)
Feedback Print Bookmark and Share
 
दलाई लामा की रविवार से शुरू हो रही अरुणाचल यात्रा को कई विदेशी पत्रकार कवर नहीं कर सकेंगे। कवर करने के लिए विशेष अनुमति के लिए उनका आवेदन अब भी प्रक्रिया में है।

इस हाई प्रोफाइल दौरे को कवर करने के लिए कम से कम 19 पत्रकारों ने अरुणाचल की यात्रा करने की अनुमति देने के लिए विदेश मंत्रालय में आवेदन दिया था। इनमें से 14 भारत में रहते हैं और पाँच विदेश से आए हैं।

आवेदन की स्थिति के बारे में पूछने पर विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने सिर्फ इतना ही कहा कि ये ‘प्रक्रिया’ में हैं। विलंब का मतलब है कि पत्रकार वहाँ नहीं जा सकेंगे क्योंकि दलाई लामा का दौरा कल से शुरू हो रहा है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए कुछ विदेशी मीडिया घरानों ने दौरे को कवर करने के लिए स्थानीय संवाददाताओं को वहाँ भेज दिया है। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें