राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » ममता ने रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को हटाया (Mamata Banerjee)
Feedback Print Bookmark and Share
 
रेलमंत्री ममता बनर्जी ने देश में सभी रेलवे भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को हटाने के आदेश दिए हैं, जिनको राजद प्रमुख लालू प्रसाद के कार्यकाल के दौरान नियुक्त किया गया था।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने रेलवे भर्ती बोर्ड के 20 नए चैयरमैन की नियुक्ति कर दी गई। नए चेयरमैन की नियुक्ति के आदेश दो दिन पहले ही जारी कर दिए गए थे।

इन सभी चैयरमैन की नियुक्ति पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल के दौरान की गई थी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी को तीन साल के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

देश भर के 20 शहरों में रेलवे भर्ती बोर्ड स्थित हैं। हाल ही में कई रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा के पेपर कथित तौर पर लीक होने और अनियमितता के चलते विवादों में हैं।
संबंधित जानकारी खोजें