राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » भाजपा ने ढूँढ लिया कर्नाटक संकट का हल! (BS Yadiyurppa, Karnatak crisis, BJP)
Feedback Print Bookmark and Share
 
पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा भाजपा का कर्नाटक संकट शनिवार को खत्म हो गया। दिल्ली ने बीएस येदियुरप्पा को ही मुख्यमंत्री बनाए रखने का निर्णय लिया है। हालाँकि रेड्डी बंधुओं ने ऐसे किसी समझौते से इनकार किया है।

PTI
इस आशय की घोषणा खुद येदियुरप्पा ने सुबह की। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कर्नाटक में नेतृत्व को लेकर जारी संकट का समाधान ढूँढ लिया है। हाई कमान ने मुझे ही मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। उन्होंने कहा मैं शीर्ष नेताओं का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझमें विश्वास जताया। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ।

पहली बार दक्षिण के किसी राज्य में भाजपा को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले येदियुरप्पा ने कहा कि मैं अपने सभी सहयोगियों को साथ लेकर चलूँगा। सभी को विश्वास में लूँगा और भाजपा सरकार प्रदेश में अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

जम्मू स्थित वैष्णो देवी के लिए रवाना होने से पहले येदियुरप्पा ने कहा कि वे रेड्डी बंधुओं की माँगों पर विचार करेंगे और भाजपा आलाकमान का जो भी फैसला होगा, वह उन्हें मान्य होगा।

येदियुरप्पा ने कहा कि उनके अनुसार समस्या का समाधान हो गया है और वे वैष्णो देवी की यात्रा के बाद आज ही बैंगलुरु लौट जाएँगे।

रेड्डबंधकियइनकार: उधर, येदियुरप्पा को हटाने की माँग कर रहे रेड्डी बंधुओं में से एक जनार्दन रेड्डी ने कहा कि वे अपने रुख से पीछे नहीं हटे हैं। उन्हें उम्मीद है पार्टी आलाकमान कर्नाटक और भाजपा के बेहतर हित में फैसला करेगा। जनार्दन रेड्डी राज्य में पर्यटन मंत्री हैं।

उधर, पार्टी सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक छह सूत्रीय समझौते फार्मूले पर सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है और उम्मीद है कि आज शाम तक इस बारे में अंतिम निर्णय हो जाएगा।

इस समझौता फार्मूले के तहत कर्नाटक के मामलों में कोर समिति का गठन, राज्य मंत्रिमंडल से ग्रामीण विकास मंत्री शोभा करांदलाजे को पद से हटाने, जगदीश शेट्टार को मंत्रिमंडल में शामिल करना, राज्य में खदान कर वापस लेना और कुछ अधिकारियों के तबादले आदि शामिल हैं।

इस बीच आलाकमान पर दबाव बनाने के लिए रेड्डी बंधु समर्थक 53 विधायकों ने जो इस्तीफे रेड्डी को भेजे थे, वे पार्टी के वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को सौंप दिए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि आज शाम दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ आलाकमान की ओर से संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में समस्या के समाधान का ऐलान कर दिया जाएगा। (वेबदुनिया न्यूज/भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें