राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » माओवादियों के खिलाफ अभियान नहीं-चिदम्बरम (Maoists Naxalites chidambaram)
Feedback Print Bookmark and Share
 
केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने माओवादियों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया है। वह केवल राज्य सरकारों की उनके आतंकवाद विरोधी अभियानों में सहायता कर रही है।

FILE
चिदम्बरम ने कहा-कोई अभियान नहीं है। अभियान आपका ईजाद किया हुआ है। नक्सलियों के खिलाफ सभी अभियान राज्य सरकारें चला रही हैं।

उन्होंने यहाँ कहा जहाँ कहीं भी जरूरत है, केन्द्र सरकार अर्द्धसैनिक बलों, खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान और तकनीकी मदद के जरिए सहायता मुहैया करा रही है।

कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए राज्य पुलिस जिम्मेदार है। ऑपरेशन ग्रीनहंट पूरी तरह से मीडिया का ईजाद किया हुआ है।

माओवादी नेता किशनजी के बयान के बारे में पूछे जाने पर चिदम्बरम ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं देखा है। किशनजी ने कहा था कि युद्धविराम की शर्त पर नक्सली वार्ता के इच्छुक हैं।

किसी ताजा हमले के बारे में खुफिया जानकारी होने के बारे में सवाल किए जाने पर गृह मंत्री ने कहा-सुरक्षा बल चौकस हैं और किसी भी हमले को नाकाम करने में पूरी तरह सक्षम हैं। परेशान होने की कोई वजह नहीं है।

माओवादियों और लिट्टे के बीच किसी प्रकार के संबंधों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के तथाकथित संबंध केवल मीडिया में ही सामने आते हैं।

गृह मंत्री ने कहा मैंने कोई लिखित बयान या दस्तावेज नहीं देखा है। मैं मीडिया द्वारा प्रसारित चीजों पर टिप्पणी नहीं कर सकता।

एक सवाल के जवाब में चिदम्बरम ने कहा-भारतीय मुजाहिदीन एक आभासी संगठन है, जिसके आतंकवादी तत्व इस नाम के नीचे अपनी गतिविधियाँ चला रहे हैं।

प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की चंडीगढ़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चलते एक मरीज की मौत के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने उम्मीद जताई कि विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियाँ आम लोगों की आपात जरूरतों के संबंध में अधिक संवेदनशील होंगी। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें