राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » 26/11 की साजिश से वाकिफ था पाक (P. Chidambaram Pakistan Mumbai Terrorist Attack)
Feedback Print Bookmark and Share
 
भारत में पिछले साल 26 नवंबहुए आतंकवादी हमलों की साजिश से पाकिस्तान पूरी तरह बाखबर था। उसे पता था कि लश्कर आतंकी डेविड हेडली भारत पर हमले की योजना बना रहा है।

FILE
उन्होंने यहाँ कहा कि डेविड हेडली के पाकिस्तान से संबंध हैं। उसने कई बार पाकिस्तान की यात्रा की। मेरा मानना है कि एफबीआई की सलाह पर पाकिस्तान में दो या इससे अधिक लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

उनसे पूछा गया कि क्या नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज पर आतंकी हमले की योजना के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की कोई जानकारी है, जिसमें हेडली और पाकिस्तान में जन्मे कनाडाई नागरिक तथा शिकागो निवासी तहवुर हुसैन राणा को एफबीआई ने गिरफ्तार किया है।

चिदंबरम ने शिकागो अदालत में अमेरिका की संघीय जाँच एजेंसी (एफबीआई) द्वारा दायर हलफनामे का उल्लेख करते हुए कहा-स्पष्ट तौर पर पाकिस्तान से तार जुड़े हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत सरकार को इस बारे में सूचना दी गई है, चिदंबरम ने सकारात्मक जवाब दिया।

चिदंबरम ने कहा यदि आप यह पूछ रहे हैं कि क्या मुझे इस बारे में सूचित किया गया तो उत्तर ‘हाँ’ है। यदि प्रश्न यह है कि क्या आपको सूचित किया जाएगा तो उत्तर ‘ना’ है।

अभियोजकों द्वारा शिकागो अदालत को दिए गए हेडली और राणा के बीच हुई बातचीत के ब्योरे से इस बात का पता चलता है कि लश्कर-ए-तैयबा अन्य ठिकानों की बजाय नेशनल डिफेंस कॉलेज पर हमले को वरीयता दे रहा था।

दोनों के बीच सात सितंबर को हुई बातचीत में हमले के लक्ष्य के रूप में नेशनल डिफेंस कॉलेज का जिक्र है, जिसे एफबीआई ने रिकॉर्ड किया था। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें