गुजरात के अलंग पोत में लंगर डाले अमेरिकी पोत में रेडियोधर्मी तत्व तथा अन्य हानिकर पदार्थ होने की शिकायतों की जाँच कर रही विशेषज्ञों की टीम ने कहा है कि जहाज में ऐसे तत्व मौजूद हैं।
पर्यावरण मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में पाँच सदस्यीय टीम ने कहा कि पोत में एस्बेस्टस सामग्री तथा रेडियोधर्मी तत्व मौजूद हैं और ऐसे पोतों में ये तत्व सामान्य रूप से होते हैं।
केंद्र सरकार की टीम ने कहा कि यह यात्री पोत है न कि युद्धक पोत। (भाषा)