राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » सोहा को पानी से हुआ फोबिया (Soha Ali Khan Tum mile imran hashmi)
Feedback Print Bookmark and Share
 
PR
‘तुम मिले’ के बाद सोहा अली खान पानी को लेकर इतना डर गई हैं कि अब वे भविष्य में प्राकृतिक आपदा पर बनने वाली किसी फिल्म में काम करने से पहले दो बार सोचेंगी।

अभिनेत्री सोहा अली खान कहती हैं कि पूरा शूटिंग अनुभव मेरे लिए बेहद डरावना था और मैं इस बात से खुश हूँ कि अंतत: शूटिंग खत्म हो गई।

सोहा ने बताया फिल्म के लिए शूटिंग एक डरावना अनुभव था। मुझे नहीं लगता कि मैं इस प्रकार की फिल्म भविष्य में कर पाऊँगी। शारीरिक रूप से भी इसमें काफी मेहनत थी और फिल्म की शूटिंग के बाद मुझे पानी को लेकर फोबिया हो गया है।

सोहा ने इस फिल्म में इमरान हाशमी के विपरीत रोमांटिक रोल किया है, जो 13 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन ‘जन्नत’ से मशहूर हुए कुणाल देशमुख ने किया है।

शुरुआत में सोहा हाशमी की ‘सीरियल किसर’ की छवि के कारण उसके साथ काम करने से हिचक रही थीं, लेकिन इस इमेज के विपरीत हाशमी के साथ काम करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें