राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » हिंदुओं की हिफाजत करें मुसलमान-चिदंबरम (Hindu Muslim P. chidambaram)
Feedback Print Bookmark and Share
 
FILE
जम्मू-कश्मीर में यह बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय की जिम्मेदारी है कि वह राज्य में हिंदुओं की हिफाजत करे। यह कहना है केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम का।

चिदंबरम ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यहाँ स्थित मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि लोकतंत्र का सुनहरा कायदा यह है कि बहुसंख्यकों को अल्पसंख्यकों की रक्षा करना होगी। इसका एक उपनियम यह है कि जो राष्ट्रीय स्तर पर बहुसंख्यक हैं, वे राज्य स्तर पर अल्पसंख्यक हो सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर के मामले में यह सही है। उन्होंने कहा यहाँ यह बहुसंख्यक समुदाय की जिम्मेदारी है कि वह जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की हिफाजत करे।

चिदंबरम ने कहा कि पंजाब में सिखों को हिंदुओं की रक्षा करना होगी, तमिलनाड़ु में तमिलों को गैरतमिलों की हिफाजत करना होगी। यह सिर्फ धार्मिक अल्पसंख्यक होने का मामला नहीं है। यहाँ तक कि अल्पसंख्यकों की हिफाजत में भाषाई तथा जातीय बहुसंख्यों को भी भूमिका अदा करना होगी। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें