राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » एफबीआई रिपोर्ट पर चिंता न करें-चिदंबरम (P. Chidambaram)
Feedback Print Bookmark and Share
 
सरकार ने बुधवार रात कहा कि एफबीआई की इस रिपोर्ट पर चिंता नहीं करनी चाहिए कि लश्कर-ए-तोइबा उग्रवादी समूह ने भारत को निशाना बनाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि एफबीआई रिपोर्ट को लेकर चिंता नहीं करें। हमें रिपोर्ट की विषयवस्तु की पूरी तरह जानकारी है और स्थिति नियंत्रण में है। फेडरल अमेरिकन अभियोजकों ने शिकागो में एक अदालत को बताया था कि लश्कर ने नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज पर हमले की योजना बनाई है।

घुसपैठ में इजाफा नहीं : चिदंबरम ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ में कोई इजाफा नहीं हुआ है। हालाँकि इसकी अच्छी-खासी कोशिशें हुई हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों का सीमा पर पूरा नियंत्रण है। जम्मू के बारे में उन्होंने कहा कि वहाँ सुरक्षा की स्थिति संतोषजनक है।

प्रीपेड मोबाइल प्रतिबंध की समीक्षा : गृहमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में सुधार के बाद सरकार राज्य में प्रीपेड मोबाइल फोन पर लगाए गए प्रतिबंध की समीक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रीपेड मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय सोच-समझकर लिया गया है। (भाषा)
संबंधित जानकारी खोजें