‘पा’ फिल्म में अपने बेटे अभिषेक के बेटे की भूमिका निभा कर इतिहास रचने जा रहे अमिताभ बच्चन फिल्म के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि मेरी इच्छा है कि जल्द से जल्द चार दिसंबर की तारीख आ जाए। मैं इच्छा कर रहा हूँ कि जिस उत्पाद पर हम मेहनत कर रहे हैं, वह जादू से जल्द से जल्द अपने अंतिम रूप में पहुँच जाए। मेरे लिए इंतजार बस के बाहर हो रहा है।
अमिताभ ने लिखा है कि ऐसा थिएटर के साथ नहीं होता। वहाँ प्रतिक्रिया तुरंत मिल जाती है, लेकिन फिल्म में कई सप्ताह लग जाते हैं। इस बात की चिंता बनी रहती है कि लोग इसे पसंद करेंगे या नहीं।
उन्होंने लिखा है कि मैं आज सुबह डबिंग के लिए थिएटर में पहुँचा और प्रोडक्शन वालों को अपनी स्थिति बताई। मैंने उनसे कहा कि जब तक डबिंग पूरी नहीं हो जाती, मैं यहाँ से नहीं जाने वाला और इसके बाद हमने दो बजे तक डबिंग पूरी कर ली। (भाषा)