चंडीगढ़ पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि पीजीआईएमईआर में प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के दौरे के कारण लगाए गए प्रतिबंध के कारण एक मरीज की मौत हुई।
एक बयान में पुलिस ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कम से कम समय तक यातायात सेवा को रोका गया और लोगों को अनुचित बाधा नहीं डाली गइ। बयान में कहा कि ट्रैफिक जाम के कारण यह मौत नहीं हुई।
पीजीआई की उस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने यह बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे के बीच आपात चिकित्सा सेवा में 32 मरीजों को भर्ती किया गया।
बयान में यह भी कहा गया है कि इससे जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान पीजीआई की आपात सेवा तक पहुँचने में किसी प्रकार का निषेध नहीं था। बयान के मुताबिक मरीज सुमित कुमार वर्मा की मौत गुर्दे के काम नहीं करने से हुई।
इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने मनमोहनसिंह के पीजीआईएमईआर दौरे के दौरान मरीज के मौत को बहुत ‘दुखदायी’ बताया और इस संबंध में रिपोर्ट माँगी।