नई दिल्ली (भाषा), मंगलवार, 3 नवंबर 2009( 18:57 IST )
FILE
इग्नू ने अपने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में दाखिला के लिए ऑनलाइन परीक्षा के दौरान संपर्क टूट जाने के संबध में याहू से स्पष्टीकरण माँगा है।
उल्लेखनीय है कि इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की शनिवार को इंजीनियरिंग की परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही ऑनलाइन सेवा ठप्प हो गई थी। देश के 18 लाख छात्रों को दूरस्थ शिक्षा देनेवाला यह विश्वविद्यालय याहू के सर्वर का इस्तेमाल किया करता है।
परीक्षा संयोजक प्रोफेसर शिवकुमार व्यास ने कहा कि आज हमने याहू से रिपोर्ट माँगी है कि उनके सर्वर में किस प्रकार की खराबी आ गई थी। इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में लगभग 9,350 छात्र बैठने वाले थे।