राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » फिर हो सकते हैं 26/11 जैसे हमले-कपूर (Deepak Kapoor Army chief Terrorist Attack)
Feedback Print Bookmark and Share
 
PTI
सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने मुम्बई पर हुए 26/11 जैसे आतंकी हमले फिर से होने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारत ने ऐसे किसी हमले से निपटने के लिए सभी कदम उठाए हैं।

सेना के एक समारोह से इतर जनरल कपूर ने मंगलवार को कहा कि हम ऐसी संभावना को खारिज नहीं कर सकते। हाल के दिनों में आतंकी हमले संबंधी एलर्ट जारी होने के बारे में एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्र आतंकी संगठनों से भरा हुआ है, चाहे भारत हो, अफगानिस्तान या पाकिस्तान।

उन्होंने कहा हमें मिलकर ऐसे खतरे का सामना करना है। हाल में पाकिस्तान के भी आतंकी हमलों का शिकार होने का उल्लेख करते हुए जनरल कपूर ने कहा कि रक्षा मंत्री एके एंटनी और गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने ऐसे खतरों के प्रति सचेत रहने को कहा है।

पाकिस्तान में हाल के आतंकी हमलों में भारत निर्मित हथियार बरामद किए जाने के पाकिस्तानी सेना के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सेना प्रमुख ने कहा कि भारत का पाकिस्तान के भीतर समस्या उत्पन्न करने का कोई इरादा नहीं है। वे क्षेत्र में किसी आतंकवादी संगठन का समर्थन नहीं करता है।

उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान में स्थिरता और शांति चाहते हैं। नक्सल समस्या का उल्लेख करते हुए जनरल कपूर ने कहा कि नक्सलियों से लड़ाई के लिए अर्द्धसैनिक बलों को प्रशिक्षित करने का कार्य सेना जारी रखेगी और यह अनवरत प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई एक दिन में समाप्त नहीं हो सकती है। नक्सलवाद को समाप्त करने में समय लगेगा। यह लम्बी लड़ाई होगी। सेना प्रमुख ने इस संदर्भ में कश्मीर और पूर्वोत्तर में अलगाववाद के खिलाफ अभियान का उल्लेख किया जो कई दशक तक चला।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों से मुकाबला करने के लिए अर्धसैनिक बलों को उपकरण उपलब्ध कराना और रणनीति तैयार करना भविष्य का विकल्प है।
संबंधित जानकारी खोजें