नई दिल्ली (भाषा) , सोमवार, 2 नवंबर 2009( 23:34 IST )
गुरु नानक जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्ट्रपति भवन में सोमवार को एक विशेष समारोह में शिरकत की।
घंटेभर के इस कार्यक्रम में चमनजीत के नेतृत्व में सिख श्रद्धालुओं ने गुरवाणी प्रस्तुत की। राष्ट्रपति भवन में यह कार्यक्रम हर वर्ष होता है।
कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति की पत्नी सलमा अंसारी और प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर समेत लगभग सौ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।