राष्ट्रीय | अंतरराष्ट्रीय | प्रादेशिक | बराक ओबामा | बाबा आमटे | मप्र-छग | रेल बजट | स्वाइन फ्लू | चंद्र अभियान | राष्ट्रपति की रूस यात्रा
मुख पृष्ठ » खबर-संसार » समाचार » राष्ट्रीय » येदियुरप्पा बने रहेंगे मुख्यमंत्री-राजनाथ (Karnataka BJP)
Feedback Print Bookmark and Share
 
ND
FILE
असंतुष्टों की माँग को नकारते हुए भाजपा ने स्पष्ट किया कि बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहेंगे लेकिन साथ ही कहा कि वह राज्य इकाई में व्याप्त संकट के हल के लिए प्रदेश के विधायकों और सांसदों से बातचीत करेगी।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह ने यह पूछने पर कि क्या येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने रहेंगे, कहा कि निश्चित तौर पर। सिंह कर्नाटक संकट पर विचार के लिए हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की दो घंटे से अधिक चली बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

जनार्दन रेड्डी और जी. करुणाकरण रेड्डी बंधुओं के नेतृत्व में येदियुरप्पा के खिलाफ बगावत के बाद उत्पन्न संकट का समाधान करने के लिए राज्य के विभिन्न नेताओं से बातचीत करने के बाद लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर शीर्ष नेतृत्व की बैठक में यह फैसला किया गया।

बैठक में राजनाथ, आडवाणी के अलावा पार्टी महासचिव सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, अनंत कुमार और रामलाल भी मौजूद थे। राजनाथ ने कहा कि पार्टी इकाई के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि हमें यकीन है कि कर्नाटक संकट का आराम से हल निकल जाएगा। हर चीज का समाधान हो जाएगा। असंतुष्ट नेता राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की माँग कर रहे हैं। उनके नजरिये से जनार्दन रेड्डी ने पार्टी आलाकमान को दिन में अवगत करा दिया था।

येदियुरप्पा पिछले साल 30 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने थे। दक्षिण भारत में वह भाजपा के नेतृत्व में बनी पहली सरकार के मुखिया बने। पिछले साल के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा राज्य में जदएस की गठबंधन साझेदार थी।

जेटली ने कहा कि हम विधायकों, सांसदों और राज्य के मंत्रियों के साथ इस मसले पर चर्चा की प्रक्रिया में हैं। हमें यकीन है कि हम जल्द ही समाधान खोज लेंगे। रेड्डी ने आज सुबह दिल्ली पहुँचने के बाद जेटली और अनंत कुमार से मुलाकात की और उन्होंने कर्नाटक में बेहतर नेतृत्व की माँग उठाई।
संबंधित जानकारी खोजें